वज्रपात की घटनाएं पश्चिम चंपारण, भोजपुर, जहानाबाद, किशनगंज और अरवल जिलों में दर्ज की गईं. इनमें पश्चिम चंपारण में दो, भोजपुर में एक, जहानाबाद में एक, किशनगंज में एक और अरवल में दो लोगों की मौत हुई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मृतकों के आश्रितों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान दिया जाए.
