बिहार में भाजपा की जीत के बाद अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। भाजपा नेताओं ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला गया, पटाखे चलाए गए और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां साझा की। इस दौरान भाजपा की बंपर जीत पर उत्तरी हलके में शहर दी गल भाजपा दे नाल कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। भाजपा युवा नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि बिहार की जीत पूरे देश की जीत है। जनता ने विकास के पक्ष में मतदान किया है। अब पंजाब की बारी है, और 2027 में भाजपा की सरकार बनना तय है। भाजपा के बाद समस्याओं का हल संभव इस दौरान भाजपा नेता व पूर्व IFS अधिकारी तरनजीत सिंह संधू भी पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को अब युवा नेता आगे लाने होंगे। उन्होंने कहा कि अमृतसर आज भी गंदे पानी, टूटी सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। अगर बिहार की तरह ही हम पंजाब में भाजपा को आगे लाते हैं तो विकास कार्य दिखेंगे और कमियों को दूर करने में सफलता मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद पप्पू महाजन, पंजाब बीजेपी कार्यकारिणी सदस्य अनुज भंडारी, डा.देव, अशीष महाजन, सरपंच नरिंदर सिंह जेपी, पूर्व मंडल प्रधान कश्मीर एवेन्यू चरणजीत सिंह, भाजपा अमृतसर ओबीसी मोर्चा के पूर्व शहरी प्रधान अरविंद वड़ैच, पूर्व पार्षद रामबली, विक्रांत शोरी, सचजोत सिंह सहज, कुकी महाजन सहित अन्य हल्का उत्तरी के भाजपा नेता उपस्थित थे।
