बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। एएसीएसबी मान्यता प्राप्त इस संस्थान ने अपने चार प्रमुख पीजीडीएम कार्यक्रमों—पीजीडीएम, पीजीडीएम (इंटरनेशनल बिजनेस), पीजीडीएम (इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (रिटेल मैनेजमेंट)—के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। इन कार्यक्रमों के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंक हों और CAT 2025, XAT 2026, GMAT 2024–26 या CMAT 2026 का वैध स्कोर हो। MAT 2025–26 स्कोर भी मान्य पीजीडीएम (इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (रिटेल मैनेजमेंट) कार्यक्रमों के लिए MAT 2025–26 स्कोर भी मान्य है। ये दो साल के पूर्णकालिक कार्यक्रम छात्रों में क्रिटिकल थिंकिंग, समस्या समाधान, कम्युनिकेशन और आधुनिक व्यावसायिक कौशल को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं। बिमटेक की डायरेक्टर डॉ. प्रबीना राजीव ने इस अवसर पर कहा कि संस्थान की समृद्ध विरासत प्रत्येक छात्र के करियर को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बिमटेक का 8000 से अधिक ग्लोबल एलुमनाई नेटवर्क और उद्योग के साथ मजबूत संबंध छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी देते हैं। डॉ. राजीव ने यह भी कहा कि बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया पाठ्यक्रम और अनुभवी फैकल्टी छात्रों को सीखने, बढ़ने और भविष्य के लिए तैयार होने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। संस्थान ने सभी कार्यक्रमों की सीटें भी जारी की हैं। पीजीडीएम की 300 + 45 (सुपरन्यूमेरी सीटें), इंटरनेशनल बिजनेस की 60, इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट की 60 और रिटेल मैनेजमेंट की 60 सीटें इनमें पीजीडीएम की 300 + 45 (सुपरन्यूमेरी सीटें), इंटरनेशनल बिजनेस की 60, इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट की 60 और रिटेल मैनेजमेंट की 60 सीटें शामिल हैं। इस वर्ष के बैच में लगभग 40% महिला छात्राएं हैं और छात्र 25 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से आते हैं, जिससे संस्थान की विविधता और भी मजबूत हुई है।
