Indian Railway Without Ticket Fine: रेल यात्रा सस्ती और सुविधाजनक होने के कारण भारत में ज्यादातर लोग ट्रेन का सफर पसंद करते हैं। भारतीय रेलवे की ट्रेनों में लोकल सीटों से लेकर पर्सनल एसी केबिन तक की सुविधाएं मिलती हैं। इसमें जनरल डब्बे में मामूल सा किराया लगता है और थोड़ी महंगी टिकट लेकर प्रीमियम सुविधाओं के साथ यात्रा की जा सकती है। जनरल बोगी में चेकिंग कम होने के कारण बड़ी संख्या में लोग बिना टिकट के यात्रा करते हैं। कई बार जगह ना होने की वजह से ये लोग रिजर्वेशन वाली बोगी में चले जाते हैं। बिना टिकट के यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर टीटीई इन पर जुर्माना लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि बिना टिकट के ट्रेन में यात्रा करने पर कितना जुर्माना लग सकता है।
