बालोतरा | शहर के बाल मनोविकास स्कूल में महिला अधिकारिता विभाग एवं रेडी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में महिला विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। एडवोकेट हेतल चारण ने महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न कानून, महिला संरक्षण एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया सहित विभिन्न विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान से जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है, इसलिए हर महिला को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है।
