बालोतरा जिले के पचपदरा निवासी गौरव चौपड़ा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 83वीं रैंक हासिल की है। गौरव के पिता महेंद्र चौपड़ा टेक्सटाइल्स व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि यह गौरव का यह तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्हें आखिरकार सफलता मिली। गौरव की इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।