केलवाड़ा (बारां): थाना केलवाड़ा क्षेत्र में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर सोने की चेन की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मान सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक रिछपाल मीणा के सुपरविजन तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक अन्दासु और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
