पाली शहर में भक्ति, संगीत और मनोरंजन के संगम वाला “भजन क्लबिंग” कार्यक्रम 11 मई सोमवार यान आज शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। दैनिक भास्कर की ओर से होने वाले यह कार्यक्रम सुमेरपुर रोड स्थित बाडसा रिसोर्ट में होगा, जिसमें लाइव भजन बैंड द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
इसका उद्देश्य परिवार और दोस्तों के साथ आध्यात्मिक माहौल में यादगार शाम देना है। कार्यक्रम में “नाद रश” की विशेष हाई-एनर्जी प्रस्तुति भी होगी और बीसीएम ग्रुप मुख्य प्रायोजक है, जबकि मेड़तिया
स्वीट होम और वर्कवेल स्पन पाइप सपोर्ट पार्टनर हैं। लाइव भजन और आध्यात्मिक माहौल
इस कार्यक्रम में लाइव भजन बैंड द्वारा आत्मा को छू लेने वाले भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव होगा। इसका उद्देश्य लोगों को भक्ति संगीत के साथ एक साथ जोड़ना और परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर देना है। नाद रश की विशेष प्रस्तुति
कार्यक्रम में “नाद रश” द्वारा एक हाई-एनर्जी भक्ति प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें पारंपरिक भजनों को आधुनिक म्यूजिक स्टाइल के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें कीबोर्ड, गिटार, तबला, ड्रम्स और बांसुरी जैसे लाइव इंस्ट्रूमेंट्स का उपयोग किया जाएगा। कलाकारों की पूरी टीम
इस कार्यक्रम में यश शर्मा, दीपक रांकावत (मेल सिंगर), देवयानी मुथा (फीमेल सिंगर), अंकित चौहान (गिटारिस्ट/मेल सिंगर), महेश सांखी ‘सैंकी’ (ड्रमर), माधव जावड़ा (पियानिस्ट), आदित्य देवड़ा (परकशनिस्ट), दीपक बोहरा (फ्लूट आर्टिस्ट), गौतम गहलोत (बेस गिटारिस्ट), विक्रम रणावत (तबला आर्टिस्ट), केशव पंवार (वायलिन आर्टिस्ट), अमेया दाबली सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रायोजक और सहयोगी
इस कार्यक्रम का मुख्य प्रायोजक बीसीएम ग्रुप है। सपोर्ट पार्टनर के रूप में मेड़तिया स्वीट होम, पाली एवं वर्कवेल स्पन पाइप का सहयोग प्राप्त है।