बाड़मेर में बीते कुछ दिनों से विंड कंपनी और ग्रामीणों के बीच तनातनी चल रही थी। शनिवार को कंपनी के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच में झड़प हो गई। इस दौरान किसानों ने कंपनी के अधिकारियों के साथ मारपीट कर दी। कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी स्कार्पियो में बैठकर वहां से बिना नंबरी स्कार्पियों में बैठकर भाग गए। मामला बाड़मेर जिले के शिव थाने के मौखाब गांव आज का है। किसान श्रवणसिंह का आरोप है कि मेरे खेत में विंड पंखा लगा रहे थे। मेरे ओर से विरोध किया गया। जब कंपनी अधिकारी और कार्मिक जबरदस्ती करने लगे तो मैंने खुद ही पेट्रोल डालकर सुसाइड करने का प्रयास किया। दरअसल, बाड़मेर जिले के शिव उपखंड इलाके में स्टार्लिग कंपनी सोलर एवं विंड का काम मौखाब कला, रामदेव नगर, भीयाड़, बलाई और बीसूकला गांव में कर रही है। कंपनी ने वांकल पावर एलएलपी को आगे काम दे दिया है। वांकल ने ओरण-गोचर, आगौर, मगरा, नाडी जमीन पर अस्थाई आने-जाने की अनुमति जिला कलेक्टर से मांगी थी। लेकिन उस पर किसी तरह का निर्माण या सड़क बनाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद से कंपनी और किसान बीते कुछ दिनों से आमने-सामने है। शनिवार को कंपनी के विंड और पंखे ट्रेलर में लोड करके मौखाब गांव पहुंचे थे। इस दौरान कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत अधिकारी आए थे। इस दोरान किसानों ने विंड लगाने का विरोध किया। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों और किसानों के बीच बहस हो गई। इसके बाद किसानों ने अधिकारियों के साथ मारपीट कर दी। शिव थानाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया- स्टर्लिंग एंड विल्सन कंपनी और किसानों के बीच गाडी लगाने को लेकर बहसबाजी हो गई। इससे दोनों के बीच हाथापाई हुई है। कंपनी के लोग रिपोर्ट दर्ज करवाने आए है। 38 सेंकेंड का वीडियो आया सामने किसानों और कंपनी के बीच हुई झड़प का एक 38 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। जिसमें कंपनी और किसानों के बीच हाथापाई शुरू होती है। इसके बाद एक युवक आता है कंपनी के अधिकारियों के थप्पड़े मारने शुरू कर देता है। फिर उस पर सेफ्टी हेलमेट भी फेंकता है। वहीं अन्य एक कर्मचारी को किसान पकड़कर थप्पड़े मार रहा है। बिना नंबरी ब्लैक स्कार्पियो में ड्राइवर समेत चार जने वहां से भाग कर निकल जाते है।