Barmer Panchayati Raj Election 2026: पंचायतीराज आम चुनाव के प्रथम चरण में गुरुवार को जिले की 10 पंचायत समितियों और जिला परिषद के वार्डों में मतदान होगा। गांवों की सरकार चुनने के लिए 6 लाख 88 हजार 347 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिला परिषद के 23 और पंचायत समितियों के 160 वार्डों में कुल 535 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतदाता करेंगे। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें अब मतदान पर टिकी हैं।
