बाड़मेर शहर के डिस्कॉम ऑफिस स्टोर में दोपहर को अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर नगर परिषद की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। आग की लपटें देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। दरअसल, बाड़मेर डिस्कॉम सहायक अभियंता बाड़मेर ग्रामीण के स्टोर में मंगलवार को दोपहर के समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर नगर परिषद की फायर बिग्रेड और सिविल डिफेंस की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की लपटों धुंए को देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। डिस्कॉम के मुख्य अभियंता एन के जोशी ने बताया- प्रारंभिक जानकारी में शार्ट सर्किट होने के कारण स्टोर में आग लगी है। इसके कारण मीटर, केबल,प्लाईवुड सहित अन्य स्क्रैप पूरी तरीके से जलकर राख हो गया है। आग पर पूरी तरह से नियंत्रण होने के बाद ही नुकसान का आकलन हो पाएगा। स्टोर में आग देने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार हुकुमचंद ने बताया कि नगर परिषद की तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों व सिविल डिफेंस की टीम से लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग पर काबू पा लिया जाएगा।