बाघ की वजह से बुधवार को निकलने वाली चौथ परिक्रमा को डेढ़ घंटे तक रोका गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई और वे वीडियो बनाने लगे। दरअसल, बुधवार सुबह 9 बजे रणथम्भौर में गणेश परिक्रमा मार्ग पर अचानक बाघ गणेश आ गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रास्ते को बंद कर श्रद्धालुओं को रोक दिया गया। 100 मीटर की दूरी पर था टाइगर दरअसल, हर महीने की चौथ पर जोगी महल के गेट से त्रिनेत्र गणेश मंदिर तक चौथ परिक्रमा निकाली जाती है। बुधवार को भी चौथ पर परिक्रमा शुरू हुई थी। ये दो किलोमीटर का परिक्रमा मार्ग जंगल के बीच से गुजरता है। यहां जोन नंबर-3 लगता है। सामान्य दिनों में जोगी महल गेट से निकलने वाले परिक्रमा बंद रखा जाता है। लेकिन, चौथ पर रास्ते को खोला जाता है। जैसे ही श्रद्धालु जोगी महल से आगे निकले तो इसी दौरान टाइगर टी-20 (गणेश) नजर आया। झाड़ियों में टाइगर को देख श्रद्धालु वहीं पर रुक गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौक पर पहुंची और श्रद्धालुओं को एक बार के लिए वहीं रोक दिया गया। डेढ़ घंटे तक श्रद्धालुओं को रोके रखा, लोगों ने बनाए वीडियो बताया जा रहा है कि परिक्रमा मार्ग से टाइगर टी-20 महज 100 मीटर की दूरी पर था। टाइगर परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की तरफ न आ जाए इसलिए वन विभाग की टीम को तैनात किया गया। टीम ने लोगों को वहीं पर रोक दिया। टाइगर मार्ग के पास ही झाड़ियों में टहलता रहा। इस दौरान डेढ़ घंटे तक टाइगर परिक्रमा मार्ग के आस-पास रहा। ऐसे में ​चौथ की परिक्रमा को रोके रखा गया। जब टाइगर जंगल में गया, इसके बाद इस रास्ते को खोला गया। ये खबरें भी पढ़ें… रणथंभौर में गणेश मंदिर के पास फिर आया बाघ:झाड़ियों के पास बैठा रहा, श्रद्धालुओं की सांसें अटकी; इससे पहले टूरिस्ट का रास्ता रोका था टाइगर ने 2 घंटे तक रोका पर्यटकों का रास्ता,VIDEO:त्रिनेत्र गणेश मंदिर के रास्ते पर बैठा रहा बाघ; टूरिस्ट की जिप्सी-कैंटर की लगी कतार रणथंभौर में कार की ओर बढ़ा टाइगर; VIDEO:टूरिस्ट्‌स की अटकीं सांसें, त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर 30 मिनट तक टहलता रहा वनकर्मियों पर झपटने वाले टाइगर ने रोका पर्यटकों का रास्ता:एक घंटे तक गाड़ियों के सामने घूमता रहा; वाहनों की लगी लंबी लाइनें