सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघिन और उसके तीन शावकों को नीलगाय का शिकार कर खाते देख पर्यटक रोमांचित हो गए। अचानक साथ नजर आए बाघिन के कुनबे को देख एक बार तो पर्यटकों की सांसें अटक गई। शिकार का लुत्फ उठाते इस कुनबे को पर्यटकों ने अपने डिजिटल कैमरा में कैद कर लिया। ये वीडियो रविवार सुबह जोन नंबर 4 का बाघिन टी-2307 दुर्गा और उसके 3 शावकों का है। 7 दिन पहले बाघिन शक्ति (दुर्गा की मां) को पर्यटकों ने मगरमच्छ के बच्चे का शिकार करते देखा था। देखिए शिकार का लुत्फ उठाते बाघिन के कुनबे की तस्वीर… शिकार खाते देखा दरअसल, रविवार सुबह की पारी में पर्यटक जोन नंबर चार भी सफारी पर गए थे। इस दौरान उन्हें बैरदा वन क्षेत्र में बाघिन दुर्गा नजर आई थी। यहां बाघिन के साथ उसके तीनों शावक भी मौजूद थे। यहां पर्यटकों ने बाघिन और उसके तीनों शावकों नीलगाय के शिकार का लुफ्त उठाते हुए देखा। जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने इसे अपने डिजिटल कैमरे में कैद कर लिया। पहली बार मां बनी है बाघिन दुर्गा रणथंभौर की बाघिन टी-2307 (दुर्गा) की उम्र करीब 4 साल है। वह बाघ T-121 और बाघिन T-111 (शक्ति) की संतान है। बाघिन दुर्गा ने पहली बार मां बनते हुए कुंडेरा रेंज के बैरदा वन क्षेत्र में अपने शावकों तीन शावकों को जन्म दिया। फिलहाल बाघिन अपने शावकों को वाइल्ड लाइफ की ट्रेनिंग दे रही है। बाघिन ने 10 मिनट में मगरमच्छ को मार डाला,VIDEO:तालाब किनारे आया तो जबड़े में दबोचा, घसीटकर चट्टानों पर ले गई ‘मछली’ की नातिन सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में रविवार को 7 साल की बाघिन टी-111 (शक्ति) ने मगरमच्छ का शिकार किया। घटना सुबह की सफारी के दौरान जोन नंबर 4 के जामुन देह क्षेत्र में करीब 9 बजे हुई। (पढ़ें पूरी खबर)
