डूंगरपुर के वरदा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 927 ए पर हिराता गोल आम्बा में शुक्रवार देर रात दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वरदा थाना एएसआईनवीन डामोर (36) निवासी निगली करनाऊवा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया की लाल उसका छोटा भाई वीरेंद्र डामोर (28) ड्राइवर है। वहीं, अपनी बाइक लेकर सागवाड़ा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नेशनल हाइवे 927 ए पर गोल आम्बा हिराता के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वीरेंद्र डामोर के हाथ, पैर ओर सिर में गंभीर चोटें आने से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों ने बाइक चालक की लापरवाही से एक्सीडेंट करने की रिपोर्ट दी है।।जिस पर पुलिस जांच कर रही है। वही मृतक के तीन बच्चों के सिर से भी पिता का साया उठ गया।
