शहर में वन विभाग के सामने स्थित एक कार डेकोर की दुकान में मंगलवार रात साढे 9 बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण मशीन में आग लग गई थी। दुकानदार के भाई फरहान अली ने बताया की इस घटना में करीब 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने पर मालिक को पड़ोसियों ने दी सूचना जब यह घटना हुई तब दुकान बंद थी और मालिक घर पर था। सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को बुलाया। दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। लाखों का सामान जलकर राख आग लगने से कार डेकोर की मशीन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दुकान का अन्य सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
