बांसवाड़ा शहर में आज 7 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। कटौती सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगी। शहर के चार प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित होंगे। विद्युत विभाग द्वारा यह शटडाउन नियमित मेंटेनेंस कार्यों के चलते लिया जा रहा है। विद्युत विभाग के अनुसार, वाड़िया कॉलोनी, श्रीजी परिसर, गोकुल विहार और शुभ लाभ टावर क्षेत्र में आने वाले फीडरों पर ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान बिजली लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई, ढीले तारों को कसने और पुराने इंसुलेटर्स को बदलने जैसे जरूरी तकनीकी कार्य किए जाएंगे, ताकि भविष्य में फॉल्ट और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके। अधिकारियों ने बताया – मेंटेनेंस का काम तय समय से पहले पूरा हो जाता है तो बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल किया जा सकता है। वहीं तकनीकी कारणों से कार्य में विलंब होने पर कटौती की अवधि बढ़ने की संभावना भी बनी रह सकती है। ये क्षेत्र रहेंगे पूरी तरह प्रभावित वाड़िया कॉलोनी: सभी ब्लॉक और गलियों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। श्रीजी परिसर: पूरे परिसर में दिनभर बिजली बाधित रहेगी। गोकुल विहार: रिहायशी क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी। शुभ लाभ टावर: टावर सहित आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर असर पड़ेगा।