बांसवाड़ा के नया बस स्टैंड पर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को मंगलवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी भरा मैसेज मेल के जरिए आया है। जैसे ही मेल की सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंची, तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को अलर्ट किया गया और जाब्ता मौके पर भेजा गया। पूरी बिल्डिंग को खाली करवाया पासपोर्ट ऑफिस की पूरी बिल्डिंग को खाली करवाने की कवायद शुरू कर दी। चूंकि पासपोर्ट कार्यालय और मुख्य डाकघर (पोस्ट ऑफिस) एक ही भवन में एक-दूसरे से सटे हुए हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर पूरी डाकघर बिल्डिंग को भी खाली करवा लिया गया। आम लोगों को बाहर निकाला अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां मौजूद कर्मचारियों और काम के सिलसिले में आए आम नागरिकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ​कोतवाली थाना पुलिस परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।