पांच दुकानों की रेकी कर चोरों ने लाखों का माल और नगदी साफ कर दी। इस दौरान एक चोर पहले दुकानों की रेकी के लिए पहुंचा। इसके बाद सीसीटीवी देखकर लंगड़ाकर चलने लगा। इसके बाद लकड़ी से सीसीटीवी तोड़ दिया। मामला कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र के गांव नासरपुर बस स्टैंड का है। थाना अधिकारी सुबे सिंह यादव ने बताया-घटना 14 अक्टूबर देर रात की है। मामले को लेकर 15 अक्टूबर को अनीश कुमार समेत 5 दुकानदारों ने सामूहिक रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि देर रात को दुकान पर चोरी की सूचना मिली। इस पर तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान दुकानों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर चेक किया तो चोर दुकानों से सामान और नगदी चुराकर ले गए। पांच लाख रुपए का सामान और नगदी चुराई
दुकानदार अनीश ने बताया- वह बस स्टैंड के पास डीजे की दुकान करता है। जिसमें से 4 मशीन, एक जनरेटर, डीवीडी चोरी कर ले गए। लालचंद की खाद की दुकान से सरसों बीज के 15 पैकेट, स्प्रे मशीन और खाद चोरी कर ले गए। रामकिशन की टैंट की दुकान से एलईडी बल्ब और मशीन चोरी कर ले गए। दिनेश की मेडिकल शॉप से 3500 रुपए की नगदी और दवाइयां और कर्म सिंह की दुकान का शटर तोड़ दिया। दुकानदारों ने बताया कि चोरों ने दुकानों से लगभग 5 लाख का सामान और नगदी चुराई है। चोरों ने रात 11:15 बजे खाद बीज की दुकान के सामने लगा सीसीटीवी भी तोड़ दिया। सीसीटीवी में कैद हुई घटना
दुकानदार अनीश ने बताया- चोरी की घटना के बाद जब लालचंद की दुकान के सामने लगे सीसीटीवी को चेक किया तो 14 अक्टूबर की रात 11 बजकर 17 मिनट पर एक युवक दुकान के सामने से गुजरा। इसके बाद वह वापस एक लकड़ी लेकर लंगड़ाते हुए वापस आया और कैमरे को तोड़ने की कोशिश करने लगा। इसके बाद युवक वापस गया। इस दौरान उसने देखा कि कैमरा चालू है तो वह वापस लंगड़ाते हुए आया और फिर कैमरे को तोड़ दिया। थाना अधिकारी सुबे सिंह ने बताया-पीड़ित दुकानदारों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल जनार्दन को सौंपी है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। तीन तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम ………………….. यहां भी पढ़ें
जयपुर में 2 घरों से 37 तोला सोना-नकदी चोरी, VIDEO:पहचान छिपाने के लिए चादर ओढ़कर भागे चोर; 8 महीनों में 904 वारदातें जयपुर के मुहाना और शिप्रापथ थाना इलाके में 2 चोरी की वारदात में 37 तोला सोना और ढाई लाख रुपए की नगदी चोरी हो गई। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं जिन के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)