झालावाड़ जिले के गंगधार थाना इलाके में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के शामगढ़ थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय बजे सिंह अपनी बहन से मिलने कौलवी गांव आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पुलिया से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल बजे सिंह ने झालावाड़ अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह दम तोड़ दिया। यह हादसा 24 फरवरी को चोहमेला के नजदीक रावतपुरा की पुलिया के पास हुआ। बजे सिंह अपनी बाइक से मध्य प्रदेश के खाईखेड़ा गांव से गंगधार क्षेत्र के कौलवी गांव में अपनी बहन श्यामू बाई से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। झालावाड़ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें सरकारी अस्पताल चोहमेला में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत झालावाड़ रेफर कर दिया। रात करीब 10 बजे बजे सिंह को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह 8:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई पुर सिंह ने बताया कि बजे सिंह अविवाहित थे और कृषि कार्य से जुड़े हुए थे। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया और गंगधार पुलिस को घटना की सूचना दी।