बालोतरा जिले में नेशनल हाईवे 25 पर शुक्रवार शाम बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 29 साल के टेक्नीशियन श्रवण चौधरी भी शामिल हैं, जो होली मनाने अपने गांव आ रहे थे। हादसे से कुछ घंटे पहले उन्होंने मां से कहा था, “शाम तक घर पहुंच जाऊंगा”, लेकिन उससे पहले हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद डॉक्टर की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने पर देर रात को शिनाख्त हो पाई। होली मनाने के लिए घर पर आ रहा था। लेकिन खुशियां मातम में बदल गई। पूरा गांव शोक में डूब गया। घटना बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव NH 25 पर शुक्रवार शाम 4 बजे की है। हादसे में 6 लोगों की मौत और 9 पैसेंजर घायल हुए है। टक्कर इतनी तेज थी कि बस की खिड़कियों से शव लटक गए। एक मृतक का हाथ कटकर सड़क पर गिर गया था। कुछ यात्रियों के शव क्षत-विक्षत हो गए। गांव के लोगों ने पानी ट्रैक्टर को बस के पास लगाकर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। आपको बता दें कि तीन दिन तक बसों की हड़ताल के बाद शुक्रवार को ही बसें वापस शुरू हुई थी। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-टंकी बस के पास लगाकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। देर रात हुई पहचान हादसे के बाद पहचान तुरंत नहीं हो पाई। पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया पर जारी की, जिसके बाद देर रात उनकी शिनाख्त श्रवण चौधरी (29) के रूप में हुई। मृतक श्रवण कुमार के चचेरे भाई प्रवीण ने बताया- श्रवण कुमार जोधपुर में पढ़ाई करता था। वहीं पर सलेक्शन होने के बाद वहीं पर अकेले रहते थे। अगस्त 2025, 8 महीने पहले में जोधपुर की जीत मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में रेडियो थेरेपी स्पेशलिस्ट के पद पर ज्वाइन किया था। शुक्रवार को होली पर्व मनाने के लिए अपने गांव आ रहे थे। मृतक के पिता किसान, छोटा बहन और भाई मृतक के पिता कानाराम किसान है। भाखरपुरा गांव में अपने परिवार के साथ रहते है। वहीं पर खेतीबाड़ी करते है। श्रवण के एक बहन और एक भाई है। भाई हैदराबाद में प्राइवेट कंपनी में लगा हुआ है। फिलहाल बॉडी को लेकर बालोतरा से रवाना होकर गांव पहुंच गए है। 4 साल पहले हुई थी शादी श्रवण की शादी को 4 साल हुए है। उनकी पत्नी गृहणी है। वहीं उनके एक ढाई साल का बेटा है। भाई का कहना है कि मां छगनीदेवी से हादसे से कुछ घंटे पहले बात हुई थी। कहा था कि होली आने वाली है। मैं शाम तक घर पर पहुंच जाऊंगा। मासूम भाइयों के पिता बोले- मेरी तो दुनिया उजड़ गई हादसे में 6 साल के युवराज और 3 साल के उसके छोटे भाई शिवराज की अपने माता-पिता की गोद में ही मौत हो गई। मासूम भाइयों के पिता ने “हादसे को लेकर मेरे पास शब्द नहीं है निशब्द हूं। मेरे बच्चे चले गए, मेरी जिंदगी तबाह हो गई। अब क्या कहूं, सब खत्म हो गया। आप जानो और सरकार जाने, कोई कार्रवाई करें या ना करें मेरे बच्चे चले गए। मेरी तो दुनिया उजड़ गई।” बता दे कि बालोतरा एसडीएम अशोक कुमार के अनुसार बस जोधपुर से सांचौर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रेलर जोधपुर की तरफ आ रहा था। बस चालक आगे चल रही दो गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से ड्राइवर साइड का हिस्सा टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश की। सामने ट्रेलर दिखने के बावजूद वह बस को आगे निकालने के अंदाजे में तेज चलाता रहा। जब ट्रेलर बहुत करीब आ गया तो उसने बस को अपनी साइड में लेने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों वाहनों के साइड हिस्से आपस में रगड़ते हुए टकरा गए। हादसे के बाद ड्राइवर बस को आधा किलोमीटर आगे घड़सीवाड़ा फांटा पर छोड़कर फरार हो गया। जबकि बस में सवार पैसेंजर मदद के लिए चीख रहे थे। इनकी भी हुई मौत हादसे में नरपतराम (30) निवासी चिमड़ावास, नगाराम (38) निवासी बोड़वा, अनुष्का (22) निवासी दांता की भी जान गई। हादसे के बाद गांवों में शोक का माहौल है। होली की खुशियां मातम में बदल गईं। ———————————– हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बालोतरा में ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, 6 की मौत: दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हो गए, सीटों से नीचे लटके शव
बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्लीपर बस ओवरटेक के दौरान सामने से आए ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में ज्यादातर सवारियां जालोर और सांचौर की थी। (पूरी खबर पढ़ें) —————– माता-पिता की गोद में दो बच्चों की मौत:होली मनाने गांव जा रहा था परिवार; बस हादसे में घायल मां-बाप की हालत गंभीर बालोतरा में बस-ट्रेलर की भीषण भिड़ंत में 3 और 6 साल के दो सगे भाइयों की मां-बाप की गोद में मौत हो गई। हादसे में घायल नर्सिंग ऑफिसर पिता और मां की हालत गंभीर है, जिनका जोधपुर के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)
