बाड़मेर में 17 साल के लड़के का सिर पशु एंबुलेंस से कटकर अलग हो गई। लड़का प्राइवेट बस में आखिरी सीट पर बैठा था। थूकने के लिए उसने मुंह खिड़की से बाहर निकाला था। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। गाड़ी में खून ही खून हो गया। हादसा धनाऊ थाना इलाके में आलमसर गांव के करीब दोपहर 12 बजे का है। लड़का बीमार पिता की दवा लेने के लिए बाड़मेर आ रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस और बस को जब्त कर लिया। देखिए बस के अंदर की तस्वीरें… थूकने के लिए मुंह बाहर निकाला था
SHO गोविंदराम ने बताया- हादसे में बीसासर निवासी रहमतुल्लाह (17) की मौत हो गई है। वह बस से बाड़मेर पिता की दवा लेने जा रहा था। वह सबसे पीछे वाली सीट पर बैठा था। इस दौरान आलमसर गांव के पास उसने थूकने के लिए मुंह खिड़की से बाहर निकाला। सामने से आई सरकारी पशु एंबुलेंस से उसका सिर कटकर अलग हो गया। परिजनों ने मामला दर्ज करवाया
SHO ने बताया- मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने दोनों वाहनों की लापरवाही का आरोप लगाया है। पांच भाइयों में सबसे बड़ा था
जानकारी के अनुसार, रहमतुल्लाह के पिता बीमार रहते हैं। बीसासर में ही छोटा-मोटा काम करके घर का गुजारा चलाते हैं। वह अपने 5 भाइयों में सबसे बड़ा था। ……………….. ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचला,VIDEO:एक को घसीटते ले गया, मौके पर ही मौत; पीछे बैठा साथी उछलकर दूर गिरा जयपुर-सीकर हाईवे पर डंपर ने बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। डंपर एक युवक को घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी उछलकर दूर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल है। पूरी खबर पढ़ें…