पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। बरनाला में पुलिस ने एक नशा तस्कर की पत्नी वीना के अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाया है। यह कार्रवाई एसएसपी सरफराज आलम के निर्देश पर बरनाला बस स्टैंड के पीछे स्थित सेंसी बस्ती में की गई। एसपी अशोक शर्मा ने बताया कि वीना पर सात मामले पहले ही दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। नगर सुधार ट्रस्ट के ईओ की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। सांतवी बार चला पील पंजा पुलिस के अनुसार, बरनाला में यह सातवीं अवैध संपत्ति है, जिस पर पीला पंजा चलाया गया है। इससे पहले छह घरों और एक व्यवसायिक दुकान पर भी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य पंजाब से नशे की समस्या को खत्म करना है। बख्शे नहीं जाएंगे नशा तस्कर अधिकारियों ने आगे कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की, कि वे नशे से दूर रहें और अपना जीवन बर्बाद न करें। पुलिस ने बताया कि अब तक लगभग चार नशा तस्कर जेल में हैं और जो भी नशा छोड़ना चाहता है, वह पुलिस से संपर्क कर सकता है।
