बरनाला के महलकलां के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। बता दे कि यह हादसा रोशन खेड़ा के पास हुआ। मृतक की पहचान 70 वर्षीय रणजीत सिंह के रूप में हुई है। किसान नेता सतनाम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मिस्त्री रणजीत सिंह निवासी महल कलां से अपने गांव धनेर लौट रहे थे। इसी दौरान रोशन खेड़ा के पास उनकी बाइक की दूसरी मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी हादसे में रणजीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से कम्युनिटी हेल्थ सेंटर महल कलां ले जाया गया। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. बिक्रमजीत सिंह ने रणजीत सिंह को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज जारी है। तीन बच्चों के थे पिता मृतक रणजीत सिंह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। महल कलां थाने के एएसआई लाभ सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।