पंजाब के बरनाला में स्कार्पियो ने बाइकसवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी सहित फरार हो गए। सूचना पर पहूंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवकों की पहचान हो गई है। दोनों चौहान खुर्द गांव के रहने वाले हैं और आपस में गहरे दोस्त हैं। पुलिस के अनुसार, चौहानखुर्द निवासी चिराग खान और इसी गांव के अपने दोस्त बूटा खान के साथ किसी काम के सिलसिले में भदौड़ जा रहा था। गुरु नानक कार बाजार के सामने सड़क के पास मोगा की तरफ से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर दूर जा गिरे मौके पर ही मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो की रफ्तार बहुत तेज थी और वह लापरवाही से चलते हुए बाइक में टक्कर मारी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक रफ्तार बढ़ाकर भाग गए। मौके पर लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज टल्लेवाल पुलिस स्टेशन के एसएचओ निर्मलजीत सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शवों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मुद्दई के भाई के बयान के आधार पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
