पंजाब के बरनाला में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान बीर सैन के रूप में हुई है। यह घटना बठिंडा रोड पर जिम्मीदारा ढाबे के पास हुई। पुलिस को दिए बयान में अशोक कुमार निवासी हिसार, हरियाणा ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बरनाला के नानकसर नगर स्थित अपनी ससुराल गए थे। लौटते समय वह अपनी गाड़ी में थे, जबकि उनका साला बीर सैन बाइक पर आगे चल रहा था। तेज रफ्तार ने मारी बाइक को टक्कर अशोक कुमार के अनुसार, बठिंडा रोड पर जिम्मीदारा ढाबे के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बीर सैन की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रूड़ेके कलां पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अशोक कुमार के बयान के आधार पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
