सवाईमाधोपुर में मोबाइल के लिए युवक के मर्डर मामले में थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक मनकुश की हत्या के बाद आरोपी सुरेन्द्र और अजीत फरार थे। 6 बदमाशों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। पुलिस पूछताछ में सामने आया के मनकुश के पास सुरेंद्र का मोबाइल था। बार-बार मांगने पर भी वह वापस नहीं दे रहा था। अपहरण के बाद बदमाशों ने युवक के पिता को फोन कर कहा था कि हमारा मोबाइल दिलवा दो। इस दौरान बेल्ट और डंडों से पीटने से युवक की मौत हो गई। इसके बाद शव को सड़क पर फेंक दिया था। मामला कुंडेरा थाना क्षेत्र के उलियाना गांव का है। घटना 8 मई को हुई थी। मर्डर क शव को सड़क किनारे फेंका था कुंडेरा SHO राकेश शर्मा ने बताया- मनकुश मीणा (18) का परिवार 8 मई को शादी में गया था। मनकुश के साथ घर पर एक एक बहन थी। इस दौरान बिना नंबर की थार गाड़ी में करीब 7-8 बदमाश पहुंचे और मोबाइल चोरी के शक में उसे किडनैप कर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने मनकुश का मर्डर कर उसकी लाश घर से करीब 10 किलोमीटर दूर सड़क पर फेंक दी थी। अगले दिन 9 मई की सुबह 5:30 बजे मनकुश का शव मिला। सुखराम पुत्र हरपाल निवासी उलियाना (सवाई माधोपुर) ने थाना कुंडेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मनकुश की चार बहनें हैं। वहीं वह इकलौता भाई था। मनकुश से बड़ी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। एक छोटी बहन और मनकुश की शादी नहीं हुई थी। बदमाशों ने पिता को फोन पर कहा था- मोबाइल दिलवा दो पिता ने रिपोर्ट में बताया- 8 मई की रात 11 बजे आरोपियों का फोन आया था। उन्होंने कहा था मनकुश के हमारा फोन है, वापस दिलवा दो। इस दौरान मनकुश ने चिल्लाते हुए कहा – ये मुझे जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे इनसे बचा लो। हत्या के मामले में अब तक 8 गिरफ्तार थानाधिकारी राकेश शर्मा ने बताया- पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपी सुरेन्द्र मीणा (25) पुत्र प्रभूलाल मीणा और अमित मीणा (19) पुत्र कमलेश मीणा निवासी उलियाना को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन से खेरदा की तरफ जा रहे थे। मामले में पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो बदमाशों को अजमेर पुलिस ने पकड़ा था 21 मई को अजमेर पुलिस ने आरोपी महेंद्र मीणा उर्फ लक्की (19) पुत्र लखपत मीणा निवासी पुनेता (सवाई माधोपुर) और सियाराम मीणा (20) पुत्र लालाराम मीणा निवासी गंभीरा मलारना डूंगर (सवाई माधोपुर) को पकड़ा था। दोनों आरोपी अजमेर में फरारी काटने के लिए गए थे और किराए पर कमरा लेने के लिए घूम रहे थे। इससे पहले कमलेश (46) पुत्र भंवरलाल, अंकित (22) पुत्र कमलेश, धारासिंह (28)पुत्र बाबूलाल, जितेंद्र उर्फ जीतू (29) पुत्र प्रभु को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस सुरेंद्र से पूछताछ कर रही है कि मोबाइल मनकुश के पास कैसे गया और मोबाइल में ऐसा क्या था, जिसके लिए आरोपियों ने हत्या कर दी। — मर्डर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मोबाइल के लिए युवक का मर्डर:परिवार के लोग शादी में गए थे; थार में आए बदमाश घर से किडनैप कर ले गए मोबाइल के लिए 18 साल के युवक का किडनैप कर उसका मर्डर कर दिया गया। आरोप है कि गांव के ही युवक उसके घर आए और थार गाड़ी में किडनैप कर ले गए थे। पूरी खबर पढ़िए
