गुजरात से फ्रॉड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने किसी और के नाम पर लोन और क्रेडिट कार्ड लिये और बाद में किस्तें चुकाना बंद कर दिया। इससे पीड़ित पर 4.3 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कर्ज चढ़ गया। अहमदाबाद के आरोपियों ने एक लोन एजेंट की मदद से अलग-अलग बैंकों में कई अकाउंट्स खोले और पीड़ित व उसके परिवार के नाम पर 24 से ज्यादा लोन व कई सारे क्रेडिट कार्ड्स इश्यू करवा लिए। आरोपियों ने शुरुआत में भरोसा बनाने के लिए कुछ ईएमआई चुकाई और बाद में पेमेंट करना छोड़ दिया। इससे लोन व क्रेडिट कार्ड्स का बकाया 4.3 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा।