Yousuf Youhana abuse suryakumar Yadav on Live TV, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का छठा मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया यह मुक़ाबला दो दिन बाद भी चर्चा में बना हुआ है। वजह है भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और भारतीय टीम द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाना। पाकिस्तान टीम और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इसे अपना अपमान समझ रहे हैं। हद तो तब हो गई जब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने लाइव टीवी पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।