सवाईमाधोपुर| ग्राम बडोलास में सड़क बेहद खराब है। ठेकेदार ने रोड को खोद कर पटक दिया है, जिसमें सड़क में गड्ढ़े हो रहे हैं। इस गड्ढ़ों में फंस कर लोग चोटिल हो चुके हैं। स्कूली बच्चों, महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर को भी लिखित में दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। -हरकेश मीणा, बाडोलास
