GST Rate Cut: GST काउंसिल की हुई बैठक में कई प्रोडक्ट्स और सेवाओं पर टैक्स दरों में कटौती (GST Rate Cut) की गई है, जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ थोड़ा हल्का (Cheaper Products After GST) होगा। सरकार का मकसद महंगाई पर काबू पाना और बाजार में मांग को बढ़ाना है। अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, बच्चों के लिए स्टेशनरी का सामान लेने का प्लान बना रहे हैं, या फिर घर बनाने की योजना में हैं – तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। अब मिक्सर ग्राइंडर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन जैसे घरेलू उपकरण पहले से सस्ते (GST Reduction India) मिल सकते हैं। पहले इन पर 28% तक GST लगता था, जिसे घटाकर अब 18% कर दिया गया है। इससे इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में 5-10% तक की गिरावट आने की संभावना है।