आमेर में हाथी स्टैंड पर रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाथी स्टैंड पर कारों और दुपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण खतरा बना है। यह स्थान केवल हाथियों के खड़े होने के लिए निर्धारित है, इसके बावजूद वाहनों की आवाजाही हो रही है। 4 माह से हादसे की आशंका जता रहे थे। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक सवार तेज गति से आया और सवारी बैठाने जा रही 83 नंबर हथनी चंचल को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हथनी का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ी। घटना के समय पास ही 41 नंबर हथिनी दिलरुबा चल रही थी। हादसे से वह भी घबरा गई और चिंघाड़ मारते हुए आगे की ओर दौड़ने लगी। इससे वहां मौजूद पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। हाथी मालिकों की शिकायत- स्टैंड से वाहन पार्किंग हटाओ, सुनवाई नहीं, नतीजा-आए दिन हो रहे हादसे 1 बजे तक हाथियों के लिए जगह, फिर भी पार्किंग…
