PSPCL तलवंडी साबो ज़िला बठिंडा के जूनियर इंजीनियर (जेई) लखवीर सिंह को 14,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पंजाब ​विजिलेंस ब्यूरो ने की। जेई लखवीर सिंह पर एक वाहन द्वारा बिजली के खंभे को टक्कर मारने के मामले को निपटाने के बदले में शिकायतकर्ता के बेटे से रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को दबोच लिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत हुई गिरफ्तारी पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत यह गिरफ्तारी हुई। सतर्कता ब्यूरो के मुख्य निदेशक पी.के. सिन्हा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिग्विजय कपिल की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला स्वर्णजीत सिंह निवासी गांव जीए राम तीर्थ, तहसील तलवंडी साबो जिला बठिंडा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। सड़क दुर्घटना में टूटा था बिजली की खंभा, केस से बचने के लिए मांगी रकम शिकायतकर्ता ने बताया कि 18 मार्च 2026 को उनके बेटे विनय सिंह का वाहन सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गया था। इससे खंभा टूट गया और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर PSPCL तलवंडी साबो के एएलएम रेशम सिंह और जेई लखवीर सिंह पहुंचे। जेई लखवीर सिंह ने शिकायतकर्ता के वाहन और आधार कार्ड की तस्वीरें लीं। रेशम सिंह ने बताया कि जेई ने मामले में कार्रवाई न करने और वाहन जब्त नहीं करने के बदले 25,000 रुपये की मांग की थी। यह सौदा 14 हजार रुपये में तय हुआ था।