पंजाब के बठिंडा में 15 दिन के अंदर मां ने अपने बेटे और बेटी का कत्ल कर दिया। आरोप है कि दोनों बच्चे उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे, इसलिए उसने दोनों को जहर देकर मार दिया। करीब 15 दिन पहले 12 साल की लड़की की में मौत हो गई थी, जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। बीती (शुक्रवार) रात उसी लड़की के सात वर्षीय छोटे भाई की भी मौत हो गई। इसके बाद गांव के लोगों ने मृतक बच्चों की मां पर संदेह व्यक्त किया। पुलिस ने जांच में पाया कि मां ने ही दोनों को चूहे मार दवाई देकर मारा था। पुलिस ने मां और उसका साथ देने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने जताया था शक शनिवार सुबह गांव के सरपंच और अन्य ग्रामीण फूल थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की कि दोनों भाई-बहन की मौत को लेकर उन्हें उनकी मां पर संदेह है, इसलिए दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए। गांव निवासी भरपूर सिंह ने बताया कि वे गांव वालों के साथ पुलिस के पास पहुंचे हैं और पूरे गांव को बच्चों की मौत पर संदेह है। रामपुरा फूल के डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस अब मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कराएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। एसपी बोले- चूहे मार गोलियां देकर मारा बठिंडा एसपी (डी) जसमीत सिंह ने बताया कि बीते कल 8 साल लड़के की मौत का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि मां जस्सी कौर ने ही दोनों को मारा। उसका गांव महराज में किसी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध हैं। बच्चे प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे।