बठिंडा में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पंजाब पुलिस की बड़ी कारवाई। नशे बेचने वाली महिला की ओर से बनाए अवैध घर को तोड़ दिया गया है। जो नशे की कमाई से बनाया गया था। मौके पर एसपी सिटी नरिंदर सिंह की अगवाई में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। आरोपी महिला की बहन पहले से ही नशा तस्करी के मामले में जेल में है। बठिंडा की धोबीयाना बस्ती में डीसी के आदेश अनुसार करवाई की गई। एसपी सिटी बठिंडा नरिंदर सिंह ने बताया सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की धोबियाना बस्ती में रमनदीप कौर ने अवैध इमारत का निर्माण किया था। रमनदीप कौर पप्पू सिंह की बेटी है। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई उन्होंने कहा कि उसकी बहन पहले से जेल में बंद है। बहन पर नशे के दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इससे पहले भी इस इलाके में नशा तस्करों के छह अवैध मकान गिराए जा चुके हैं। पुलिस ने क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। एसपी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
