बठिंडा जिला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चोरी की बाइक पर घूम रहे थे डीएसपी सिटी 2 सरबजीत सिंह बराड़ के अनुसार, सिविल लाइंस थाना और पीसीआर की टीम पावर हाउस रोड पर गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि श्री मुक्तसर साहिब के कोटली अबलू के रहने वाले गुरसेवक सिंह (32) और सुखवीर सिंह (26) चिल्ड्रन पार्क और जलेबी चौक के आसपास चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ घूम रहे हैं। आरोपी पर पहले से कई केस पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना सिविल लाइन बठिंडा में दर्ज किया गया है। जांच के दौरान आरोपियों से 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।