राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी आज विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश करेंगी। इस बजट से ‘सौ द्वीपों के शहर’ बांसवाड़ा को बड़ी उम्मीदें हैं। आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सिंचाई और पर्यटन को लेकर बड़ी घोषणाएं होने की संभावना है। माना जा रहा है कि भजनलाल सरकार वागड़ के विकास के लिए ‘स्पेशल पैकेज’ का ऐलान कर सकती है। बांसवाड़ा की 5 प्रमुख मांगें जो बजट में हो सकती हैं पूरी: उद्योग: औद्योगिक क्षेत्र (RIICO) में नई यूनिट्स के लिए रियायती दर पर जमीन। शिक्षा: आदिवासी छात्रों के लिए नए मॉडर्न हॉस्टल। सड़क: बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए बजट। बिजली: कृषि कनेक्शनों के लिए नए जीएसएस (GSS) की स्थापना। रोजगार: स्थानीय स्तर पर फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा।
