Gold And Silver Prices: बजट से पहले सोना और चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। दोनों की कीमतों में गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद शुक्रवार को अच्छी बिकवाली देखी गई। MCX पर सिल्वर फ्यूचर्स 3.04% गिरकर 4,20,048 रुपये प्रति किलो से नीचे आए, जबकि गोल्ड फ्यूचर्स 1.28% टूटे। सोने की कीमत 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी क्रैश रहा – कॉमेक्स गोल्ड 2.2% गिरकर USD 5,236.74 प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 5.7% गिरकर 109.55 प्रति औंस डॉलर पर। गोल्ड स्पॉट 3.9% गिरकर 5,183.21 डॉलर पर पहुंचा, जो पिछले दिन के पीक $5,594.82 से 5% तक कम है। गोल्ड और सिल्वर ETF में भी 10-14% तक गिरावट दर्ज हुई, जैसे जीरोधा सिल्वर ETF और SBI सिल्वर ETF 14% गिरे।