Airport Privatization: देश में वाराणसी, रायपुर व जबलपुर सहित 11 और हवाई अड्डों का संचालन सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल (पीपीपी) के तहत निजी क्षेत्र को सौंपने की तैयारी है। जानकार सूत्राें के अनुसार हाल ही नागर विमानन मंत्रालय ने समीक्षा के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस योजना के अंतिम मापदंड तय कर आगामी केंद्रीय बजट में इसकी घोषणा की जा सकती है। देश में दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु व जयपुर समेत 14 हवाई अड्डे पहले से ही निजी क्षेत्र में संचालित किए जा रहे हैं। नए हवाई अड्डों को बोली के आधार पर निजी क्षेत्र को सौंपा जाएगा।