बूंदी| शहर के राजकीय महात्मा गांधी स्कूल बालचंदपाड़ा में जिला परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला हुई। कार्यवाहक जिला परिवहन अधिकारी धर्मपालसिंह गुर्जर ने कहा कि विद्यार्थियों को सड़क पर पैदल चलने वाला व्यक्ति सबसे ज्यादा सम्मानित है। प्रवीण गोस्वामी ने विद्यार्थियों को सड़क पर लगे चिह्नों का उपयोग करने और सड़क पर सुरक्षित पैदल चलने के तरीके समझाए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क दुर्घटना होने पर सही समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण कई लोग मृत्यु के शिकार हो जाते हैं। अतः हमें ऐसे घायलों की मदद करने वाला व्यक्ति बनना है, जिसे राहवीर कहा जाता है। कार्यशाला में गोस्वामी की ओर से विद्यार्थियों को प्राथमिक इला करने के तरीके और सीपीआर देने के तरीके बताए। प्राचार्या अनुपमा तिवारी ने भी जानकारी दी।
