फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अवैध प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण मार्च के लिए वैकल्पिक रास्ते सुझाए जाएंगे, जबकि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. फिलहाल देश में चल रहे प्रदर्शनों पर बात करते हुए मैक्रों ने कहा कि हजारों लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है.
