डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में जारी विरोध, दंगों और पुलिस से झड़पों के बीच कहा कि माइग्रेंट्स ने देश पर कब्जा कर लिया है और सीमाएं तुरंत बंद की जानी चाहिए. उनका बयान ऐसे समय आया है, जब कई शहरों में कर्फ्यू लगा है और सरकार कारोबारों की सुरक्षा तथा हिंसा पर काबू पाने के लिए कदम उठा रही है.
