फाजिल्का पुलिस ने लोगों को साइबर क्राइम से बचाने के लिए एक अनोखी पहल की है। नटरंग प्रोडक्शन हाउस अबोहर के सहयोग से एक जागरूकता भरी छोटी मूवी तैयार की गई है। इस फिल्म के जरिए लोगों को साइबर ठगों द्वारा भेजी जाने वाली संदिग्ध फाइलों से सावधान रहने के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में इस मूवी को रिलीज किया गया। एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि इन दिनों साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। शातिर ठग रोजाना नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पुलिस द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन फाजिल्का पुलिस ने एक और प्रयास किया है। फाजिल्का पुलिस ने लोगों को साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए नटरंग प्रोडक्शन हाउस के सहयोग से एक जागरूकता मूवी तैयार की है। इस फिल्म के जरिए लोगों को साइबर ठगों द्वारा भेजी जाने वाली संदिग्ध APK फाइलों से सावधान रहने के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। इसमें बताया गया है कि किस तरह से बैंक फ्रॉड कॉल, इनविटेशन फाइल, चालान भरने के फेक लिंक और अन्य तरीकों से लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि इस मूवी को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देखें और साइबर धोखाधड़ी से बचें। फाजिल्का पुलिस ने लोगों को साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए नटरंग प्रोडक्शन हाउस के सहयोग से एक जागरूकता मूवी तैयार की है। इस फिल्म के जरिए लोगों को साइबर ठगों द्वारा भेजी जाने वाली संदिग्ध APK फाइलों से सावधान रहने के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। इसमें बताया गया है कि किस तरह से बैंक फ्रॉड कॉल, इनविटेशन फाइल, चालान भरने के फेक लिंक और अन्य तरीकों से लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि इस मूवी को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देखें और साइबर धोखाधड़ी से बचें।
