दक्षिणी फिलीपींस के बोंगाओ में स्थित एक छोटे द्वीप पर मंगलवार रात लगी भीषण आग ने 1000 घरों को राख कर दिया. बारंगाय लामियन में शुरू हुई इस आग ने तेज हवाओं के कारण चार घंटे तक तांडव मचाया. 5000 लोगों को बेघर कर दिया. हल्की सामग्री के घर होने से आग तेजी से फैली. कारण की जांच जारी है.