लुधियाना| ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल, न्यू सुभाष नगर में सालाना एथलेटिक मीट का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दौड़, लॉन्ग जंप समेत कई खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैदान पर बच्चों का उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. राजेश ने कहा कि खेल बच्चों में फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ टीमवर्क और स्पोर्ट्समैनशिप के गुण विकसित करते हैं। उन्होंने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति सचदेव पुजारा ने छात्रों की मेहनत और शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। अंत में उन्होंने सालाना एथलेटिक मीट के सफल समापन की घोषणा की।