फालना रेलवे स्टेशन पर एक दिव्यांग यात्री करीब एक घंटे तक शौचालय में फंसा रहा। उसे बाहर निकालने के लिए दरवाजे का ताला तोड़ना पड़ा। इस घटना के कारण यात्री की जयपुर जाने वाली ट्रेन भी छूट गई। शौचालय के अंदर फंसा दिव्वयांग युवक जानकारी के अनुसार, कार्तिक यादव नामक एक यात्री जयपुर जाने के लिए दोपहर 2:45 बजे की ट्रेन पकड़ने फालना स्टेशन पहुंचा था। स्टेशन पर पहुंचने के बाद वो शौचालय गया जहां दरवाजा बंद करने के बाद उसका लॉक खुला ही नहीं। इस वजह से दिव्वयांग यात्री कार्तिक अंदर ही फंस गया। जब काफी देर तक कोशिश करने के बाद दरवाजे का लॉक नहीं खुला तो रेलवे के प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। कर्मचारी बगल के लेडीज टॉयलेट की दीवार कूदकर अंदर आए लेकिन उनसे भी शौचालय का दरवाजा नहीं खुला। ठेकेदार ने आकर दरवाजे का लॉक तोड़ा आखिर में मौके पर शौचालय बनाने वाले ठेकेदार को बुलाया गया जिसने बाहर से लॉक तोड़कर दरवाजा खोला और दिव्वयांग यात्री को बाहर निकाला। दरवाजा लॉक होने की वजह से कार्तिक करीब 1 घंटे तक अंदर फंसे रहे। शौचालय में फंसने की वजह से छूटी ट्रेन शौचालय में फंसने के कारण कार्तिक यादव की दोपहर 2:45 बजे की जयपुर की ट्रेन छूट गई। बाद में, वो शाम 4 बजे की योगा एक्सप्रेस पकड़कर जयपुर के लिए रवाना हुए। कार्तिक ने बताया कि वो जयपुर से सादड़ी नगरपालिका में किसी काम से आया था और दोपहर को वापस लौट रहा था। यह शौचालय अमृत भारत योजना के तहत फालना रेलवे स्टेशन पर चल रहे 1700 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य के अंतर्गत बनाया गया था। बताया जा रहा है कि इस शौचालय को बने हुए मात्र तीन दिन ही हुए थे। ये खबर भी पढ़ें: फालना स्टेशन पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में:17.6 करोड़ की अमृत स्टेशन योजना के तहत हो रहा विकास
