भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में कॉन्ट्रेक्टर और उसके साथियों के द्वारा फायरिंग के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों की PC रिमांड ली है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। इसके साथ ही पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। कल कॉन्ट्रेक्टर और उसके साले को पुलिस घटनास्थल पर भी ले गई थी। जहां दोनों से पूछताछ की थी। कॉन्ट्रेक्टर का हुआ था विवाद मथुरा गेट थाना अधिकारी हरलाल ने बताया कि घटना 24 मार्च की रात 11 बजे की है। नगर निगम का ठेकेदार सतीश जवाहर नगर के भगत सिंह चौराहे के पास सीवरेज का काम करवा रहा था। इस दौरान A क्लास का ठेकेदार पुष्पेंद्र सिंह उर्फ पीके अपनी थार गाड़ी से मौके पर पहुंचा। वह सतीश से कहने लगा कि खुदाई के कारण उसके घर के सामने कीचड़ और पानी भरा हुआ है। गेट को चीरकर हाथ में लगी गोली सतीश ने कहा कि काम होगा कीचड़ और मिट्टी तो फैलेंगे। इतने में कॉन्ट्रेक्टर ने अपने साले और साथियों के साथ सतीश और उसके मजदूरों पर हमला कर दिया। जब सतीश अपनी जान बचाकर भागा तो, पुष्पेंद्र ने गोली चलाई। गोली गाड़ी के गेट को चीरते हुए सतीश के हाथ में जा लगी। कॉन्ट्रेक्टर और उसके साले से हथियार बरामद घटना में सतीश के पिता सुरेश, भाई नवाब और एक मजदूर घायल हुए है। सतीश की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी कॉन्ट्रेक्टर से 1 कारतूस की मैगजीन, 2 जिंदा कारतूस और एक पिस्टल बरामद की है। घटना के बाद कल पुलिस ने आरोपी कॉन्ट्रेक्टर पुष्पेंद्र और उसके साले बिरजू को मौके पर लेकर गई। जहां घटना को लेकर पूछताछ की गई। साथ आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 28 मार्च तक रिमांड पर लिया गया है।