फाजिल्का में नवनिर्माण सड़कों के लिए विधायक द्वारा रखे गए नींव पत्थर को शरारती लोगों द्वारा तोड़ दिया गया। एक दिन पहले ही विधायक ने नींव पत्थर रखा था। आज वह टूटा हुआ मिला। हालांकि नगर कौंसिल द्वारा इसके लिए शिकायत सिटी थाना पुलिस को की गई है और मामले में शरारती लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। जानकारी देते हुए नगर कौंसिल के ईओ वीर बिक्रम धूड़िया ने बताया कि फाजिल्का से विधायक नरिंदर पाल सवना ने शुक्रवार शाम को डीएवी स्कूल वाली सड़क के नव निर्माण के लिए नींव पत्थर रखा गया था और काम शुरू करवाया गया था। लेकिन आज जब देखा तो विधायक द्वारा रखे गए नींव पत्थर को शरारती लोगों द्वारा तोड़ दिया गया है। इसको लेकर शिकायत उनके पास आई और उनके द्वारा इस संबंधी शिकायत फाजिल्का के सिटी थाना को लिखित में की गई है। मामले में जिन लोगों द्वारा इस हरकत को अंजाम दिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।