फाजिल्का पुलिस द्वारा गुरुवार को 49 हॉटस्पॉट इलाकों में छापामारी की गई। करीब 250 पुलिस कर्मियों की टीम सभी जगह पर पहुंची और संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर रेड की गई। रेड के दौरान पुलिस ने नशे के मामले में करीब 11 लोगों को अरेस्ट किया है। इसके अलावा बी कैटेगरी के दो गैंगस्टर भी पकड़े गए हैं। छापेमारी में एक देसी पिस्तौल और बिना नंबर की 10 जब्त की गई हैं। एसएसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि आज के इस सर्च ऑपरेशन के दौरान 6 मुकदमे दर्ज किए गए है और कार्रवाई जारी है। एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि जलालाबाद के टिवाना, बलुआना, आरनीवाला, अबोहर सहित फाजिल्मा जिले में पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च आपरेशन चलाया गया और संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर रेड की गई। एसएसपी ने की सर्च ऑपरेशन की अगुवाई युद्ध स्तर पर की गई इस छापामारी के दौरान प्रत्येक इलाके में उनके द्वारा खुद मौके पर पहुंच इस सर्च ऑपरेशन की अगुवाई की गई। एसएसपी ने बताया कि नशा तस्करी के कार्य को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कई जगह से बिना नंबरी वाहन मिले हैं। एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि, इस कार्रवाई के दौरान 11 लोगों को काबू किया गया है, जबकि दो उन बी कैटेगरी के गैंगस्टरों को पकड़ा गया है। जिन पर पांच से अधिक मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि इस सर्च ऑपरेशन में एक देसी पिस्तौल और बिना नंबर की 10 बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस ने पूरे जिले में 6 मुकदमे दर्ज किए हैं। एसएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।