फाजिल्का सीआईए स्टाफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जलालाबाद के नजदीक नाकाबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 305 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सीआईए स्टाफ फाजिल्का के पुलिस अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने टी पॉइंट अमशदीन चिश्ती के पास नाकाबंदी की हुई थी। शक के आधार पर फिरोजपुर की ओर से आ रहे एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनसे 305 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ सुख पुत्र चिमन सिंह, निवासी छांगा राय हिठाड़, थाना गुरुहरसहाय और गुरचरण सिंह उर्फ काला पुत्र जरनैल सिंह, निवासी बलेल के कामल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुखचैन पर पहले भी कमर्शियल रिकवरी का मुकदमा दर्ज है।
