फाजिल्का के सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी गांव नया हसता का रहने वाला है। उसे गश्त के दौरान संदेह के आधार पर रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है, ताकि उससे पूछताछ की जा सके।इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना के एसएचओ परगट सिंह ने बताया कि केवल कृष्ण सहित पुलिस टीम गश्त पर थी। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा जब टीम गांव नया हसता की ड्रेन के बांध के पास पहुंची, तो वहां मौजूद एक व्यक्ति को शक के आधार पर काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान हरबंस सिंह पुत्र जागर सिंह निवासी गांव नया हसता के रूप में की है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राजस्थान से चूरा पोस्त लाकर पंजाब में सप्लाई करता था।
